Sunday, 21 June 2026
पंजाब
Punjab News: हाईवे पर बड़ा हादसा टला: एसी बस में लगी भीषण आग; 80 यात्रियों की जान बाल-बाल बची
डेली संवाद, खन्ना/लुधियाना।
Punjab News: लुधियाना-अमृतसर नेशनल हाईवे पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब खन्ना के पास बिजा गांव के निकट एक चलती एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 80 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार शुरू हो गई। हालांकि ड्राइवर और कंडक्टर की सूझबूझ के कारण सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार, बस लुधियाना के समराला चौक से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के लिए रवाना हुई थी। जब बस खन्ना के समीप बिजा गांव के पास पहुंची तो अचानक उसमें आग लग गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Fire breaks out in AC sleeper bus in Ludhiana[/caption]
बस के अंदर चीख-पुकार मच गई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग सबसे पहले बस के पिछले हिस्से में बने सामान रखने वाले केबिन में लगी। देखते ही देखते आग ने वहां रखे यात्रियों के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही मिनटों में धुआं और गर्मी बस के ऊपरी हिस्से तक पहुंचने लगी, जहां यात्री सफर कर रहे थे। धुआं महसूस होते ही यात्रियों में घबराहट फैल गई और बस के अंदर चीख-पुकार मच गई।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका। इसके बाद कंडक्टर और अन्य कर्मचारियों ने तेजी दिखाते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू कर दिया। हड़बड़ी के माहौल में सभी यात्रियों को बस से नीचे उतार लिया गया। इस दौरान कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि कुछ लोग हल्के रूप से झुलस गए। उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। [caption id="attachment_21668" align="aligncenter" width="1200"]
Fire breaks out in AC sleeper bus in Ludhiana[/caption]