Tuesday, 26 May 2026
पंजाब
Punjab News: पॉश इलाके में भीषण अग्निकांड, विशाल गोदाम में अचानक लगी आग; इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में सुबह सुबह एक गोदाम में भयानक आग लग गई। दरअसल, लुधियाना के व्यस्त और पॉश इलाके फिरोजपुर रोड स्थित पाम कोर्ट के नजदीक मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गणपति टिंबर ट्रेडर्स के विशाल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम में भारी मात्रा में लकड़ी, प्लाईवुड, विनियर और अन्य इमारती सामान रखा होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया।
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग दहशत में अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि इसकी ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। वहीं आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया, जिसे शहर के कई हिस्सों से देखा गया।
[caption id="attachment_111891" align="aligncenter" width="1200"]
Fire in Ludhiana Timber Godown[/caption]
Fire in Ludhiana Timber Godown[/caption]