Wednesday, 22 October 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी
डेली संवाद, तरनतारन।
Firing News: पंजाब के तरनतारन (Tarn Taran) में पूर्व कांग्रेसी सरपंच (Congress Sarpanch) ने आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला नेता पर की फायरिंग करने की सुचना प्राप्त हुई है। इस गोलीबारी में एक की मौत बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव धगाणा में पूर्व कांग्रेसी सरपंच सुखविंदर सिंह (पुत्र साहिब सिंह) ने अपने पड़ोस में रहने वाली AAP की मौजूदा पंचायत सदस्य मनदीप कौर (पत्नी जतिंदर सिंह) पर गोलियां चला दीं।
[caption id="attachment_81635" align="aligncenter" width="1200"]
Firing[/caption]
Firing[/caption]
मनदीप कौर की मौत
जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गंभीर रूप से घायल मनदीप कौर को तरनतारन (Tarn Taran) के सरकारी अस्पताल पट्टी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
डी.एस.पी. भट्टी लवकेश सैनी ने बताया कि दीवाली की रात सुखविंदर सिंह अपने ट्रैक्टर पर तेज़ आवाज़ में डीजे की तरह गाने चला रहा था, जिसका विरोध जतिंदर सिंह और उसके परिवार ने किया।