Wednesday, 27 August 2025
पंजाब
Punjab Flood Alert: पंजाब में बिगड़े हालात, बुलाई गई सेना, हाई अलर्ट जारी
डेली संवाद, पंजाब। Punjab Flood Alert:
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) और हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बारिश के बाद रावी और ब्यास नदियों में बढ़ते जलस्तर ने पंजाब (Punjab) के सीमावर्ती जिलों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है।
Punjab Flood Alert[/caption]
250 गांव पूरी तरह जलमग्न
पंजाब ( Punjab ) के जिला तरनतारन, पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का और फिरोजपुर के लगभग 250 गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। पंजाब सरकार ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सात जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है, जिनमें गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का शामिल हैं। [caption id="attachment_82909" align="alignnone" width="1200"]
Punjab Flood Alert[/caption]
यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
राज्य सरकार ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर 27 से 30 अगस्त तक राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। पंजाब सरकार ने पठानकोट के गांवों में फंसे लोगों को निकालने के लिए भारतीय वायुसेना को बुलाया है और सेना ने ध्रुव हेलीकॉप्टरों की मदद से गुरदासपुर और पठानकोट के कुछ गांवों से दर्जनों लोगों को निकाला है।