Sunday, 31 August 2025
पंजाब
Punjab Flood: कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने फाज़िल्का पहुंचकर राहत सामग्री वितरित किया
डेली संवाद,चंडीगढ़/फाज़िल्का।
Punjab Flood: कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने आज फाज़िल्का ज़िले के गाँव नूर शाह के पास चंद भान ड्रेन के पास बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर स्वयं राहत सामग्री बाँटी और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरे के दौरान फाज़िल्का के विधायक नरिंदरपाल सिंह सवना और अबोहर के पूर्व विधायक अरुण नारंग भी उनके साथ मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने फाज़िल्का पहुंचकर राहत सामग्री वितरित किया[/caption]
कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने फाज़िल्का पहुंचकर राहत सामग्री वितरित किया[/caption]
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?
बातचीत करते हुए डॉ. बलजीत कौर (Dr. Baljit Kaur) ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) की अगुवाई वाली पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है और राहत कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। [caption id="attachment_83623" align="aligncenter" width="1200"]
कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने फाज़िल्का पहुंचकर राहत सामग्री वितरित किया[/caption]
राहत सामग्री वितरित
उन्होंने बताया कि फाज़िल्का (Fazilka) हलके में अब तक 70 लाख रुपये से अधिक की राहत सामग्री वितरित की जा चुकी है, जिसमें 4558 राशन किटें और 2017 बैग कैटल फ़ीड शामिल हैं। महिलाओं के लिए सेनेटरी पैड और मच्छरदानियों का भी वितरण किया गया है।हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही
डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि बुजुर्ग आश्रम बाढ़ प्रभावित बुजुर्गों के लिए खोले गए हैं और राहत कैंपों में लोगों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दिव्यांग व्यक्तियों को विशेष प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित स्थानों पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि बारिश का पानी घटने के बाद गिरदावरी करवा कर नुकसान की पूरी भरपाई की जाएगी। [caption id="attachment_83625" align="aligncenter" width="1200"]
कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर ने फाज़िल्का पहुंचकर राहत सामग्री वितरित किया[/caption]