Sunday, 31 August 2025
पंजाब
Punjab Flood: पंजाब के CM भगवंत मान ने केंद्र सरकार से मांगे 60 हजार करोड़, कहा- बाढ़ में 3 लाख एकड़ फसल डूबी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Flood News Update: पंजाब (Punjab) के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में है। राज्य के 9 जिले इन दिनों बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। कई गांवों और शहरों में पानी भर गया है, जिससे लोगों के घर और फसलें दोनों बर्बाद हो गए हैं।
Flood in Punjab[/caption]
CM Mann reviews flood relief arrangements in Amritsar[/caption]
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रम्प की बड़ी साजिश बेनकाब! तो इसलिए भारत पर लगाया 50% टैरिफ?
मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) ने इस स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र लिखा है। उन्होंने केंद्र सरकार से रुके हुए 60 हजार करोड़ रुपए का फंड तुरंत जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पंजाब (Punjab) भारी मुसीबत के दौर से गुजर रहा है। [caption id="attachment_83093" align="aligncenter" width="1200"]
Flood in Punjab[/caption]
1000 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में
सीएम भगवंत मान ने बताया कि अब तक 1000 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। करीब 3 लाख एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो चुकी है। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गुरदासपुर, कपूरथला, अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का और होशियारपुर जिलों में देखा जा रहा है।50 हजार प्रति एकड़ मुआवजा देने को तैयार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि SDRF के नियमों में बदलाव किए जाएं ताकि किसानों को बाढ़ से हुए नुकसान पर प्रति एकड़ 50,000 रुपए का मुआवजा दिया जा सके। मान ने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार किसानों को 50,000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने को तैयार है, लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार की सहमति आवश्यक है। [caption id="attachment_83297" align="aligncenter" width="1200"]
CM Mann reviews flood relief arrangements in Amritsar[/caption]