Wednesday, 10 September 2025
पंजाब
Punjab Flood: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, पंजाब सरकार ने किया बड़ा ऐलान
डेली संवाद, चंडीगढ़/नंगल।
Punjab Flood: पंजाब के शिक्षा तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस (
Harjot Singh Bains
) ने आज घोषणा की कि उनके विधानसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब के सभी बाढ़ प्रभावित गांवों में 100% सड़क संपर्क, बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
[caption id="attachment_84937" align="aligncenter" width="1200"]
road connectivity, electricity and water supply restored in flood-affected areas[/caption]
Harjot Singh Bains[/caption]
road connectivity, electricity and water supply restored in flood-affected areas[/caption]
कल 90% कार्य पूरा कर लिया गया
उन्होंने बताया कि सिंहपुर-पलासी गांवों के निवासी अब बाढ़ का पानी कम होने के बाद राहत शिविरों से अपने घरों की ओर लौटना शुरू हो गए हैं। श्री बैंस, जो कई दिनों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वयं ज़मीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं, ने कहा कि हरसा बेला, पट्टी दुलची और बेला शिव सिंह जैसे गांव, जो बाढ़ के पानी से कट गए थे, अब फिर से जोड़े जा रहे हैं।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
उन्होंने बताया कि कल 90% कार्य पूरा कर लिया गया था, लेकिन रात में कुछ तकनीकी कारणों से देर हुई। हालांकि, उन्होंने पुष्टि की कि आज कुछ ही घंटों में यह कार्य पूरी तरह से पूरा कर लिया जाएगा।फॉगिंग और कीटाणुनाशक का छिड़काव किया
मंत्री ने बताया कि सिंहपुर-पलासी के घरों में व्यापक स्तर पर फॉगिंग और कीटाणुनाशक का छिड़काव किया गया है और प्रशासन स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कार्यरत है। उन्होंने कहा कि 100% बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जिसमें बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर उन्हें कार्यशील बना दिया गया है। इसी प्रकार, 100% पानी की आपूर्ति भी बहाल कर दी गई है, जिसमें जलापूर्ति एवं स्वच्छता विभाग ने एनडीआरएफ नौकाओं की मदद से पाइपलाइन को फिर से जोड़ा है। श्री बैंस ने आगे घोषणा की कि बेला धियानी का टूटा हुआ लकड़ी का पुल अब एक मजबूत, मोटरेबल पुल से बदला जाएगा, जिससे लंबे समय तक सुरक्षा और बेहतर संपर्क सुनिश्चित होगा। उन्होंने यह भी बताया कि राजस्व विभाग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी अभ्यास सक्रिय रूप से कर रहा है, जो आने वाले दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के लिए रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। [caption id="attachment_73218" align="aligncenter" width="800"]
Harjot Singh Bains[/caption]