Thursday, 04 September 2025
पंजाब
Punjab Flood: पंजाब में विकराल बाढ़, सतलुज के तेज बहाव ने ससराली तटबंध तोड़ा, आर्मी बुलाई गई, नेशनल हाईवे में आईं दरारें
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Flood: मूसलाधार बारिश के कारण पंजाब में बाढ़ से स्थित गंभीर बनी हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हर गांव में गजटेड अधिकारी नियुक्त कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उन्होंने बताया है कि ये अधिकारी बाढ़ प्रभावित लोगों से सीधा संपर्क करेंगे। इससे समस्या का सीधा समाधान होगा।
पंजाब में भारी बारिश के मद्देनज़र सरकार द्वारा बचाव कार्यों में तेज़ी[/caption]
Shivraj Singh Chauhan News Live[/caption]
यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Singh Mann) की तबीयत बिगड़ गई। आज वह AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने वाले थे। अमृतसर, गुरदासपुर और फिरोजपुर के कई गांवों में रावी और सतलुज का पानी चढ़ा हुआ है। अमृतसर के 140 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। [caption id="attachment_83969" align="aligncenter" width="1200"]
पंजाब में भारी बारिश के मद्देनज़र सरकार द्वारा बचाव कार्यों में तेज़ी[/caption]
ससराली बांध का कुछ हिस्सा तोड़ दिया
वहीं, लुधियाना में सतलुज ने ससराली बांध का कुछ हिस्सा तोड़ दिया। इसके बाद सेना ने मोर्चा संभाला है। सतलुज ने फिरोजपुर के पल्ला मेघा गांव के पास सीमापार पाकिस्तान के गांव और पुलिस चौकी को डुबो दिया है। यहां तटबंध टूटने का भी खतरा बना हुआ है। [caption id="attachment_84110" align="aligncenter" width="1200"]
Shivraj Singh Chauhan News Live[/caption]