ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 21 September 2025

Punjab: पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन, सियासी हलके में शोक की लहर

डेली संवाद, मोहाली। Punjab Former Minister Harmel Tohra Passes Away: पंजाब से दुखद खबर सामने आ रही है। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन हो गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सरदार हरमेल सिंह टोहड़ा का आज शाम मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा

पंजाब (Punjab) के पूर्व मंत्री सरदार हरमेल सिंह टोहड़ा  77 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे दिग्गज अकाली नेता और जत्थेदार स्वर्गीय गुरचरण सिंह टोहड़ा के दामाद थे। उनके निधन पर सियासी दलों के लोगों ने शोक जताया है। [caption id="attachment_86343" align="aligncenter" width="1200"] Former Punjab Minister Harmel Tohra Passes Away Former Punjab Minister Harmel Tohra Passes Away[/caption]

अंतिम संस्कार कल

हरमेल सिंह 1997 में डकाला (अब सनौर) विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए और कैबिनेट मंत्री बने। उनका अंतिम संस्कार 23 सितंबर, मंगलवार को सुबह 11 बजे उनके पैतृक गांव टोहड़ा में किया जाएगा। हरमेल सिंह के परिवार में पत्नी बीबी कुलदीप कौर टौहड़ा, दो बेटे हरिंदरपाल सिंह टोहड़ा व कंवरबीर सिंह टोहड़ा और दो बेटियां डॉ. जसप्रीत कौर टिवाना व गुरमनप्रीत कौर शामिल हैं।