ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 12 August 2026

Jalandhar News: जूनियर भारतीय हॉकी टीम में पंजाब के 4 खिलाड़ियों का चयन, खेल प्रमोटर सुरिंदर भापा ने हॉकी पंजाब अध्यक्ष नितिन कोहली को दी बधाई

Jalandhar News: जूनियर भारतीय हॉकी टीम में पंजाब के 4 खिलाड़ियों का चयन, खेल प्रमोटर सुरिंदर भापा ने हॉकी पंजाब अध्यक्ष नितिन कोहली को दी बधाई

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जूनियर भारतीय हॉकी टीम में पंजाब के चार खिलाड़ियों के चयन पर प्रसिद्ध खेल प्रमोटर सुरिंदर सिंह भापा ने हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने नितिन कोहली को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पंजाब के लिए बेहद गर्व की बात है।

सुरिंदर सिंह भापा ने कहा कि जूनियर भारतीय हॉकी टीम में पंजाब के चार खिलाड़ियों का चयन होना राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विशेष रूप से खुशी जताई कि चयनित चार खिलाड़ियों में से तीन खिलाड़ी जालंधर से संबंधित हैं, जो जिले की समृद्ध हॉकी परंपरा को दर्शाता है।

इन खिलाड़ियों का चयन

जूनियर भारतीय हॉकी टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों में प्रभदीप सिंह (मिठ्ठापुर), मनमीत सिंह राय (पुसरोपुर), लवनर सिंह (पीएपी जालंधर) और गुरसेवक सिंह (राउंड ग्लास अकादमी) शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 30 अगस्त से 13 सितंबर तक चीन में आयोजित होने वाले जूनियर एशिया कप 2026 में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। इसके अलावा भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में पंजाब की सुखवीर कौर (बठिंडा) का चयन भी राज्य के लिए गौरव का विषय है।

हॉकी को नई दिशा

सुरिंदर भापा ने कहा कि हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली के नेतृत्व में राज्य में हॉकी को नई दिशा मिल रही है। युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम अब राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रहे हैं।

उन्होंने चयनित सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे एशिया कप में शानदार प्रदर्शन कर भारत और पंजाब का नाम रोशन करेंगे।