Tuesday, 20 January 2026
पंजाब
Encounter In Punjab: पंजाब के इस जिले में एनकाउंटर, मारा गया कुख्यात गैंगस्टर
डेली संवाद, अमृतसर।
Encounter In Punjab: पंजाब के जिला अमृतसर (Amritsar) में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ गई है जिसमें कुख्यात गैंगस्टर मनी प्रिंस मारा गया है।
अटारी के पास हुई मुठभेड़
मिली जानकारी मुताबिक अमृतसर ( Amritsar ) ग्रामीण पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर मनी प्रिंस मारा गया। यह मुठभेड़ अमृतसर के अटारी के पास हुई, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की थी।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
इसी बीच आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। बॉर्डर रेंज के डीआईजी संदीप गोयल ने बताया कि आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत करीब 50 मामले दर्ज थे।