Friday, 24 April 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Canada News: कनाडा में पंजाब की युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, घर में छाया मातम
डेली संवाद, कनाडा।
Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के लोगों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब की युवती की विदेश में मौत हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब की युवती की कनाडा (
Canada
) के ओंटारियो (Ontario) में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक युवती की पहचान अनमोलदीप कौर के रूप में हुई है जिसकी उम्र 24 वर्षीय बताई जा रही है जो लुधियाना के नई आबादी अकालगढ़ सुधार बाजार की रहने वाली थी।
मृतक युवती की फाइल फोटो[/caption]
बेंच पर बैठे-बैठे मौत
बताया जा रहा है कि अनमोलदीप कौर ओंटारियो में जॉर्जियन बैरी कॉलेज और घर के बीच स्थित पार्क में रोजाना की तरह सैर के लिए गई और वहीं बेंच पर बैठे-बैठे उसकी मौत हो गई। पार्क में मौजूद लोगों ने अनमोलदीप कौर को हिला कर देखा लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थी। [caption id="attachment_108621" align="aligncenter" width="601"]
मृतक युवती की फाइल फोटो[/caption]