ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 19 May 2026

Australia News: ऑस्ट्रेलिया में पंजाब की युवती की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

Australia News: ऑस्ट्रेलिया में पंजाब की युवती की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मची चीख-पुकार
डेली संवाद, ऑस्ट्रेलिया। Australia News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि विदेश में पंजाब की युवती की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) की युवती की ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) में सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक युवती की पहचान 19 वर्षीय कोमलप्रीत कौर के रूप में हुई है जो ऑस्ट्रेलिया में नर्सिंग की पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट-टाइम नौकरी कर रही थी। [caption id="attachment_104980" align="aligncenter" width="1200"] Died Died[/caption]

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि 19 वर्षीय कोमलप्रीत कौर शनिवार देर रात अपनी नाइट ड्यूटी खत्म करके पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान कैनिंगवेल इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कोमलप्रीत की मौके पर ही जान चली गई।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मृतक युवती लुधियाना जिले में रायकोट/हलवारा के पास स्थित गांव कलसियां की रहने वाली थीं। कोमलप्रीत कौर अपने सुनहरे भविष्य के सपने लेकर पिछले साल ही ऑस्ट्रेलिया गई थीं। वहीं बेटी की मौत की जानकरी मिलते ही परिवार में मातम छा गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।