Wednesday, 17 June 2026
पंजाब
Punjab News: बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: अनुसूचित जातियों (एस.सी.), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ.बी.सी.) तथा अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का विस्तार करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (बैंक) एवं असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (एल.आई.सी./जी.आई.सी.) परीक्षा-2026 हेतु निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने की घोषणा की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Baljit Kaur) ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों के प्रतिभाशाली युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग, विशेषज्ञ मार्गदर्शन तथा समान अवसर प्रदान कर उन्हें बैंकिंग और बीमा क्षेत्र में सफल करियर बनाने के लिए सशक्त बनाना है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी प्रतिभाशाली युवा आर्थिक कठिनाइयों के कारण अवसरों से वंचित न रहे। सरकार प्रत्येक योग्य युवा को अपनी क्षमता सिद्ध करने हेतु आवश्यक संसाधन एवं सहयोग प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।