ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 27 July 2025

Punjab News: पंजाब सरकार ने इस नए प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, जाने

Punjab News: पंजाब सरकार ने इस नए प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, जाने
डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ( Bhagwant Mann ) द्वारा राज्य में पर्यटन उद्योग को उत्साहित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट देखने के लिए आने वाले लाखों पर्यटकों की सुविधाओं में वृद्धि के लिए सरकार द्वारा 25 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है।

प्रोजेक्ट का कुल बजट 24.65 करोड़ रुपए

इससे अटारी सीमा (Attari Border) पर पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि अटारी बॉर्डर भारत के सबसे ज्यादा पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम यह प्रोजेक्ट पंजाब हैरीटेज एंड टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड द्वारा सीमा सुरक्षा बल और राष्ट्रीय राजमार्ग अर्थारिटी आफ इंडिया का तालमेल के साथ विकसित किया जाएगा। इसके लिए निर्माण प्रवेश द्वार से शुरू होगा और सरहद तक विस्थार किया जाएगा, जिसका कुल बजट 24.65 करोड़ रुपए है।

प्रोजेक्ट 9 माह में पूरा होने की उम्मीद

उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट 9 माह में पूरा होने की उम्मीद है, जिसका रख-रखाव संबंधित एजेंसी अगले 5 वर्षों तक करेगी। प्रोजेक्ट के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों में विशाल दर्शनी गेट, वाहन चैक पोस्ट, टूरिस्ट सूचना केंद्र, सुविधाओं वाला छायादार रास्ता, आधुनिक गैलरी, सुरक्षा जांच बुनियादी ढांचा और एडवैंचर जोन शामिल हैं। डी.सी. ने बताया कि यह प्रोजेक्ट अटारी सीमा पर विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए तैयार की जाएगी, जो दोनों देशों की सीमाओं पर आयोजित होने वाले रिट्रीट समारोह में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगी।