Tuesday, 29 July 2025
पंजाब
Holiday News: पंजाब सरकार ने घोषित किया राजपत्रित अवकाश, इन दिन पूरे राज्य में अवकाश की घोषणा
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Holiday News: शहीद ऊधम सिंह जी की विरासत को सम्मान देते हुए और कम्बोज समुदाय की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए पंजाब सरकार ने 31 जुलाई को शहीद ऊधम सिंह के शहादत दिवस के रूप में राजपत्रित अवकाश घोषित किया है। यह जानकारी आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री श्री अमन अरोड़ा (
Aman Arora
) ने मंगलवार को पंजाब भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।
[caption id="attachment_7522" align="aligncenter" width="800"]
CM Bhagwant Singh Mann[/caption]
Aman Arora[/caption]
CM Bhagwant Singh Mann[/caption]
राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने भवानीगढ़-सुनाम-भिखी-कोटशमीर सड़क का नामकरण “शहीद ऊधम सिंह मार्ग” के रूप में करने का निर्णय लिया है। इस उपलक्ष्य में शहीद ऊधम सिंह के जन्मस्थान सुनाम ऊधम सिंह वाला में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) 31 जुलाई को उक्त सड़क का औपचारिक नामकरण करेंगे। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम अमन अरोड़ा ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह, जिन्होंने लंदन में जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेकर देश की आज़ादी के इतिहास में अमर स्थान पाया, की शहादत को सम्मान देने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और श्री अरविंद केजरीवाल का विशेष आभार जताया कि उन्होंने इस महान क्रांतिकारी की विरासत को संजोने के लिए दृढ़ संकल्प दिखाया। [caption id="attachment_78274" align="aligncenter" width="1200"]
Aman Arora[/caption]