Thursday, 05 March 2026
पंजाब
Punjab: बागवानी फसलों को प्रफुल्लित करने के लिए हर कदम उठा रही है सरकार: मोहिंदर भगत
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के किसानों को बागवानी फसलों की ओर प्रेरित करने और उनकी आय बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने गुरुवार को बागवानी विभाग के अधिकारियों के साथ पंजाब सिविल सचिवालय में किसान-केंद्रित योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक की।
इस अवसर पर बागवानी सचिव अरशदीप सिंह थिंद और बागवानी निदेशक डॉ. मनीष कुमार विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान मंत्री भगत (
Mohinder Bhagat
) ने अधिकारियों के साथ फसली विविधता और किसानों को दी जा रही सुविधाओं तथा सब्सिडियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंत्री को किसानों को दी जा रही वित्तीय सहायता, फलों और सब्जियों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए बागवानी विभाग द्वारा किसानों को दी जा रही मौजूदा तकनीकी सहायता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
[caption id="attachment_98195" align="aligncenter" width="1200"]
Mohinder Bhagat[/caption]
Mohinder Bhagat[/caption]