Thursday, 13 November 2025
पंजाब
Punjab: पंजाब सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए तेज़ी से कर रही है काम
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए तेज़ी से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य के तहत बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने आज पंजाब भवन, चंडीगढ़ में बागवानी विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ विशेष बैठक की।
विभाग के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई
बैठक के दौरान मंत्री भगत ( Mohinder Bhagat ) ने बागवानी विभाग की योजना ‘अपना पिंड अपना बाग़’ के तहत हुई प्रगति और विभाग में चल रहे अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों की समीक्षा की। मंत्री ने विभिन्न जिलों के अधिकारियों से प्रगति अधीन प्रोजेक्टों जिनमें पॉलीहाउस के अलावा राज्य में फलों और सब्ज़ियों के उत्पादन संबंधी कार्य शामिल हैं, की विस्तृत जानकारी ली।