Tuesday, 03 June 2025
पंजाब
Jalandhar News: बाबा साहिब की प्रतिमा से छेड़छाड़ को लेकर कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, पढ़ें
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:
पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (
Jalandhar
) के फिल्लौर उपमंडल स्थित नांगल गांव में भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं शोषितों वंचितों व महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक, विश्व रत्न,परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के साथ शांति विरोधियों द्वारा की गई छेड़छाड़ की घटना न केवल शर्मनाक है, बल्कि यह भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार युवा होंगे डिपोर्ट; भारी संख्या में पंजाबी शामिल
इस बात का प्रगटावा पंजाब के केबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा किया गया है, उन्होंने कट्टरपंथियों द्वारा किए गए इस हमलों को पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल को ठेस पहुंचाने की कौशिश बताया है। भगत ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में जो शांति तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण पैदा किया गया है वह इन कट्टरपंथियों को हजम नही हो रहा, इस लिए वह ऐसी कायरतापूर्ण घटनाओं को अंजाम देकर पंजाब के शांतिपूर्वक माहौल को खराब करने का भरसक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पंजाब सरकार कट्टरपंथियों के ऐसे किसी भी मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।