Saturday, 28 February 2026
एजुकेशन
Punjab: पंजाब में 1 मार्च से स्कूलों का टाइम टेबल बदला, अब इतने बजे खुलेंगे स्कूल, पढ़ें शेड्यूल
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab School Timing Change News: पंजाब में बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के समय में अस्थायी बदलाव करने का फैसला लिया है। विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार 1 मार्च से 31 मार्च तक सभी सरकारी स्कूल नए समय के अनुसार संचालित किए जाएंगे। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।
जारी निर्देशों के मुताबिक, पंजाब
(Punjab)
के सभी प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूल प्रमुख यह सुनिश्चित करें कि कक्षाएं तय समय के अनुसार नियमित रूप से लगें और पढ़ाई में किसी प्रकार की बाधा न आए।
[caption id="attachment_74223" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
School[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
मौसम में बदलाव शुरू
पंजाब सरकार (Punjab Government) के इस आदेश के बाद विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मार्च महीने में मौसम में बदलाव शुरू हो जाता है। सुबह हल्की ठंड और दोपहर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूल समय में यह संशोधन किया गया है, ताकि विद्यार्थियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। छोटे बच्चों के लिए विशेष रूप से समय का संतुलन बनाए रखने पर जोर दिया गया है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पंजाब (Punjab) के शिक्षा विभाग (Education Department) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियों को निर्देश दिए हैं कि वे आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के लिए भी कहा गया है। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि स्कूलों में अनुशासन और शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहें। [caption id="attachment_99277" align="aligncenter" width="1200"]
School[/caption]