Thursday, 10 July 2025
पंजाब
Jalandhar News: सरकार की बड़ी कार्रवाई, जालंधर के 3 अफसरों को किया सस्पैंड, जाने वजह
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: Officers Suspended in Punjab - पंजाब की भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Government) ने आज जालंधर (Jalandhar) के तीन अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से सस्पैंड कर दिया। यह कार्रवाई जालंधर के डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल (Himanshu Aggarwal, IAS) की सिफारिश पर की गई है। आरोप है कि सस्पैंड किए गए अफसर ड्यूटी में कोताही बरत रहे थे।
DC Himanshu Aggarwal[/caption]
यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित
जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) ज़िले के तीन पंचायत सचिवों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से उनके पदों से निलंबित (Suspended) कर दिया गया है। यह निलंबन डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल (Himanshu Aggarwal, IAS) द्वारा की गई सिफारिश के आधार पर किया गया है। [caption id="attachment_75034" align="aligncenter" width="1200"]
DC Himanshu Aggarwal[/caption]
इन्हें किया गया सस्पैंड
डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग से प्राप्त आदेशों के अनुसार, पंचायत सचिव प्रशोतम लाल और दिलबाग सहोता (पंचायत समिति जालंधर पश्चिम) तथा पंचायत सचिव परविंदर सिंह, पंचायत समिति फिल्लौर को उनके पदों से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय ज़िला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जालंधर रहेगा।