Saturday, 07 February 2026
पंजाब
Punjab: पंजाब के दो सीनियर IAS अफसरों को सरकार ने किया सस्पैंड, जाने वजह
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab IAS Officers Suspended News Update: पंजाब सरकार ने एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए राज्य के दो वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में कमल किशोर यादव (Kamal Kishore Yadav IAS) और जसप्रीत सिंह (Jaspreet Singh IAS) शामिल हैं। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह कार्रवाई प्रशासनिक आधार पर की गई है। हालांकि, फिलहाल निलंबन के पीछे के विस्तृत कारण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार, पंजाब
(Punjab)
के दोनों अधिकारियों के कार्यकाल के दौरान कुछ गंभीर प्रशासनिक अनियमितताओं और कार्यप्रणाली को लेकर सरकार के पास शिकायतें सामने आई थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर राज्य सरकार ने प्रारंभिक जांच के बाद यह सख्त कदम उठाया है। निलंबन आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और दोनों अधिकारियों को आगे के आदेश तक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
[caption id="attachment_88905" align="aligncenter" width="1200"]
CM Bhagwant Singh Mann[/caption]
IAS KK Yadav and Jaspreet Singh Punjab[/caption]
CM Bhagwant Singh Mann[/caption]
सीएम भगवंत मान की बड़ी कार्रवाई
पंजाब (Punjab) सरकार की इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में चल रहे प्रशासनिक सुधार और जवाबदेही अभियान के तहत देखा जा रहा है। सरकार पहले भी यह स्पष्ट कर चुकी है कि प्रशासन में पारदर्शिता और अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, चाहे अधिकारी कितना भी वरिष्ठ क्यों न हो।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
बताया जा रहा है कि निलंबन के बाद अब दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी। जांच के दौरान उनके कार्यकाल से जुड़े दस्तावेजों, फैसलों और प्रशासनिक गतिविधियों की गहन समीक्षा की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा। [caption id="attachment_101823" align="aligncenter" width="1200"]
IAS KK Yadav and Jaspreet Singh Punjab[/caption]