Saturday, 18 October 2025
पंजाब
Punjab News: दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता के हित में पंजाब सरकार का बड़ा कदम
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर (
Baljit Kaur
) ने बताया कि पंजाब सरकार ने नेत्रहीन एवं अन्य दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता के लिए लगभग 84.26 लाख रुपए की राशि जारी की है। यह राशि विशेष रूप से दिव्यांग नागरिकों को परिवहन सुविधाएं प्रदान करने के लिए निर्धारित बजट के तहत जारी की गई है।
PRTC Buses[/caption]
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वित्त वर्ष 2025–26 के लिए इस योजना के अंतर्गत कुल 3 करोड़ 50 लाख रुपए का बजट प्रावधान किया गया है, जिसमें से 2 करोड़ 61 लाख रुपए की राशि पहले ही खर्च की जा चुकी है। अब सरकार ने 84.26 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि जारी की है, ताकि योग्य लाभार्थियों को यह सुविधा निरंतर मिलती रहे।
बसों में 100 प्रतिशत किराए की छूट
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से नेत्रहीन व्यक्तियों को सरकारी बसों में 100 प्रतिशत किराए की छूट दी गई है, जबकि अन्य दिव्यांग वर्गों के लिए 50 प्रतिशत किराए की छूट उपलब्ध है। यह सुविधा उन व्यक्तियों के लिए है जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है। [caption id="attachment_74874" align="alignnone" width="1200"]