Thursday, 13 November 2025
पंजाब
Punjab News: आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों के लिए पंजाब सरकार ने उठाया बड़ा कदम
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जहाँ हर वर्ग के कल्याण के लिए कदम उठा रही है, वहीं आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की सुविधाओं और भलाई पर भी विशेष ध्यान दे रही है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में विभिन्न आंगनवाड़ी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के दौरान दी।
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur[/caption]
गंभीरता से विचार कर रही सरकार
डॉ. बलजीत कौर ( Baljit kaur ) ने बताया कि पंजाब सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों को स्मार्टफोन उपलब्ध करवाने की उनकी मांग पूरी करेगी, ताकि आंगनवाड़ी स्तर पर कार्य और भी प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से किया जा सके। इसके साथ ही सरकार वेतन वृद्धि, मोबाइल भत्ते में बढ़ोतरी और अन्य मांगों पर भी गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जायज़ मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा, ताकि आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ सेवा देने के लिए प्रेरित हों। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की विभिन्न मांगों को बहुत ध्यानपूर्वक सुना गया है। जिन मांगों का समाधान विभागीय स्तर पर संभव है, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा, जबकि जिन मुद्दों पर निर्णय सरकार स्तर पर लिया जाना है, उनकी प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाएगी। [caption id="attachment_88029" align="alignnone" width="1200"]
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur[/caption]