ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Friday, 25 July 2025

Punjab News: सिविल अस्पताल की डॉक्टर के खिलाफ पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, किया सस्पेंड

डेली संवाद, खन्ना। Punjab News: पंजाब (Punjab) के एक सिविल अस्पताल में डॉक्टर के खिलाफ सरकार बड़ा एक्शन लिया गया है। खबर है कि सिविल अस्पताल की महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसको सस्पेंड कर दिया है।

समय पर इलाज न करने पर कार्रवाई

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के खन्ना ( Khanna ) के सिविल अस्पताल में एक गर्भवती महिला का समय पर इलाज न होने के चलते पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता शर्मा को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने पंजाबियों को दिया बड़ा तोहफा, Super VISA का किया ऐलान

बताया जा रहा है कि अस्पताल में समय पर इलाज न मिलने के कारण एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। इस मामले में गाइनिकोलॉजिस्ट डॉ. कविता शर्मा की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जानकारी अनुसार डॉ. कविता ड्यूटी पर होने के बावजूद बिना किसी सूचना के अस्पताल छोड़कर चली गई थीं।

SMO ने ऑपरेशन कर बचाई मां की जान

इमरजेंसी के समय SMO ने खुद उन्हें फोन कर बुलाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया। इसके चलते नवजात की जान नहीं बच सकी, हालांकि SMO ने स्वयं ऑपरेशन कर मां की जान बचाई। जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और डॉ. कविता शर्मा की लापरवाही को देखते हुए उसको सस्पेंड कर दिया।