Monday, 29 June 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर 16,000 से अधिक शिकायतें हुई प्राप्त
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन के माध्यम से बड़े मील के पत्थर स्थापित किए हैं। शासन व्यवस्था से भ्रष्टाचार का पूर्णतः उन्मूलन राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता रही है।
भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन नंबर 9501 200 200 की शुरुआत 23 मार्च 2022 को की गई थी। यह पहल नागरिकों को आगे आकर पंजाब भर के सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के विरुद्ध निडर होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित करती है।
Bhagwant Mann[/caption]
कुल 16,950 शिकायतें प्राप्त
इस संबंध में आज यहां जानकारी देते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि 23-03-2022 से 31-05-2026 तक मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग सहित कुल 16,950 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 10,951 शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित होने के कारण आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दी गईं। [caption id="attachment_16833" align="aligncenter" width="1200"]
Bhagwant Mann[/caption]