Friday, 07 November 2025
पंजाब
Punjab: दिव्यांगजन कल्याण की दिशा में पंजाब सरकार का मजबूत कदम
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता एवं उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर केंद्रित होकर कार्य कर रही है।
डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार (Punjab Govt) द्वारा अब तक दिव्यांग व्यक्तियों को वित्तीय सहायता के रूप में 287.95 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, जिनका लाभ 2,76,175 योग्य लाभार्थियों को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान 495 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।
[caption id="attachment_25031" align="aligncenter" width="800"]
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur[/caption]
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur[/caption]