Tuesday, 09 September 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब सरकार बड़े शहरों में शुरू करेगी इलेक्ट्रिक बसें
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह (
Dr Ravjot Singh
) ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार पर्यावरण अनुकूल, साफ-सुथरी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के लिए अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और एस ए एस नगर (मोहाली) में जल्द ही आधुनिक चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित करके 447 इलेक्ट्रिक बसें शुरू करेगी।
Dr. Ravjot Singh[/caption]
ई-ऑटो फ्लीट में 200 महिलाएं शामिल हो चुकी
यह बात उन्होंने "ई-मोबिलिटी और सस्टेनेबल पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन पर पंजाब कनक्लेव" के दौरान एकत्रिता को संबोधित करते हुए की। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अगले साल के शुरू में पंजाब राज्य सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में बड़ी क्रांति का गवाह बनेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के शहर विकास के इंजन हैं, जिनका टिकाऊ विकास सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी
डीजल से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख़ करने से न केवल प्रदूषण घटेगा, बल्कि ड्राइवरों की आमदनी भी बढ़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण में भी अहम योगदान दे रही है। मार्च 2024 से अब तक अमृतसर में ई-ऑटो फ्लीट में 200 महिलाएं शामिल हो चुकी हैं। [caption id="attachment_75132" align="aligncenter" width="1200"]
Dr. Ravjot Singh[/caption]