Wednesday, 10 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Punjab News: वित्त मंत्री की मगनरेगा कर्मचारी यूनियन के साथ बैठ, जायज मांगों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज ग्राम पंचायत जल आपूर्ति पंप ऑपरेटर्स एसोसिएशन, मगनरेगा कर्मचारी यूनियन तथा भूमि प्राप्ति संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों के साथ उनके मुद्दों और चिंताओं के समाधान हेतु बैठकें कीं।
मगनरेगा कर्मचारी यूनियन के साथ बैठ
कर्मचारियों और मजदूरों के प्रति भगवंत मान सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हमारे कर्मचारियों, मजदूरों और हाशिये पर मौजूद समुदायों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी जायज चिंता को अनसुना नहीं छोड़ा जाएगा।”यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
यूनियनों के प्रतिनिधियों द्वारा सौंपे गए मांग-पत्रों और शिकायतों की समीक्षा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कार्यस्थल से जुड़ी चुनौतियों, व्यवस्थागत समस्याओं तथा वित्तीय कठिनाइयों संबंधी उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी जायज मांगों पर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई की जाए, उनका मूल्यांकन किया जाए तथा उन्हें लागू किया जाए।