Tuesday, 13 January 2026
पंजाब
Punjab Weather: पंजाब में रेड अलर्ट जारी, उत्तर भारत में भीषण शीतलहर, कई जिलों में तापमान शून्य
डेली संवाद, चंडीगढ़/लुधियाना।
Punjab Weather: पंजाब सहित पूरे उत्तर भारत (North India) में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि पहाड़ी इलाकों की तुलना में मैदानी क्षेत्र अधिक ठंडे हो गए हैं। ठंडी हवाओं, घने कोहरे और गिरते तापमान के कारण लोग दिनभर घरों में दुबकने को मजबूर हैं।
पंजाब
(Punjab)
के बठिंडा (Bathinda) जिले में न्यूनतम तापमान गिरकर 0.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पिछले चार वर्षों में सबसे कम दर्ज किया गया तापमान है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब (Punjab) के छह जिलों में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया।
[caption id="attachment_96880" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
Punjab Weather Update[/caption]
पंजाब के शहरों में तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर (Amritsar) में तापमान 1.1 डिग्री, फरीदकोट में 1.8, गुरदासपुर में 2.0, नवांशहर में 2.4, रूपनगर में 2.9 और लुधियाना में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में शनिवार रात भी न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो यह दर्शाता है कि ठंड लगातार अपना असर बढ़ा रही है। पंजाब (Punjab) के साथ-साथ हरियाणा (Haryana) में भी ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिससे यह उत्तर भारत के सबसे ठंडे इलाकों में शामिल हो गया। वहीं पहाड़ी राज्यों की बात करें तो शिमला में न्यूनतम तापमान 5.3, मसूरी में 4.6 और जम्मू में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। [caption id="attachment_99028" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]
घना कोहरा और शून्य दृश्यता
रविवार रात से ही पंजाब (Punjab) के अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जो सोमवार सुबह तक बना रहा। कई स्थानों पर दृश्यता बेहद कम हो गई। अमृतसर और आसपास के इलाकों में दृश्यता शून्य से 20 मीटर तक सिमट गई, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
सुबह के समय वाहनों की रफ्तार थम सी गई और कई जगहों पर लोग हेडलाइट जलाकर चलने को मजबूर हुए। हालांकि कुछ इलाकों में दिन के समय सूर्य के दर्शन हुए, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण धूप बेअसर रही। लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते नजर आए। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा। [caption id="attachment_92551" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Weather Update[/caption]