Thursday, 28 August 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब के स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाई अलर्ट जारी; बाढ़ से संबंधित बीमारियों से निपटने के लिए टीमें और एम्बुलेंसें तैनात
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: बाढ़ की मौजूदा स्थिति को देखते हुए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (
Dr. Balbir Singh
) ने आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया, जल जनित और वेक्टर बोर्न बीमारियों की रोकथाम संबंधी विस्तृत समीक्षा के लिए सिविल सर्जनों, मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA), रेड क्रॉस और केमिस्ट एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की।
Dr. Balbir Singh[/caption]
राहत के लिए बड़े पैमाने पर मेडिकल टीमें भेजी जा रही
स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आपातकाल से निपटने को लेकर राज्य सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को तुरंत देखभाल और राहत प्रदान करने के लिए बड़े पैमाने पर मेडिकल टीमें भेजी जा रही हैं और संसाधन जुटाए जा रहे हैं।यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
बैठक के दौरान बोलते हुये डॉ. बलबीर सिंह ने कहा, “हमारे नागरिकों का स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती पंजाब सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने सिविल सर्जनों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि इस कठिन समय में कोई भी व्यक्ति चिकित्सा सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने हिदायत की कि सभी स्वास्थ्य संस्थान मरीजों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह सुसज्जित हों और पर्याप्त दवाइयों का स्टॉक रखा जाए। [caption id="attachment_9956" align="aligncenter" width="800"]
Dr. Balbir Singh[/caption]