Wednesday, 09 July 2025
पंजाब
Punjab News: हैल्थ डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, सोया चाप की फैक्ट्री सील किया, 125 किलो पनीर भी जब्त
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: Health Department Raid Soya Chaap Factory News - अगर आप सोया चाप खाने के शौकीन है, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। यही नहीं, पनीर खाने के शौकीन के लिए भी ये खबर पढ़ना जरूर है। क्योंकि हैल्थ डिपार्टमेंट ने बड़ी मात्रा सोया चाप और पनीर को जब्त किया है।
Punjab Ludhiana Health Department Raid[/caption]
यह भी पढ़ें: पंजाब में जालंधर का यह नेता निकला डकैत, पार्टी से निष्कासित
जानकारी के मुताबिक लुधियाना (Ludhiana) में आज स्वास्थ्य विभाग ने देर शाम तक विभिन्न स्थानों पर रेड की। सेहत विभाग की टीम ने एक सोया चाप की फैक्ट्री को भी बंद करवाया। जहां जमीन पर रखकर सोया चाप तैयार की जा रही थी। [caption id="attachment_77566" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Ludhiana Health Department Raid[/caption]
हम्बड़ा रोड पर लगे नाके से चैकिंग
लुधियाना की फूड सेफ्टी टीम ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी (SHO) डॉ. अमरजीत कौर की निगरानी में ये कार्रवाई की है। शहर में खुलेआम खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन रेड दौरान पाया गया। सबसे पहले सेहत विभाग ने हम्बड़ा रोड पर लगे नाके से चैकिंग की शुरुआत की। जहां अधिकारियों ने दूध ले जा रहे वाहनों को रोककर गुणवत्ता जांच के लिए दूध के 4 सैंपल लिए। इसके बाद टीम ने चेत सिंह नगर की एक डेयरी पर छापा मारा, जहां गुणवत्ता को लेकर संदेह के चलते 125 किलो पनीर जब्त किया गया। पनीर और घी के नमूने भी लैब जांच के लिए लिए गए।गंदगी से पटी मिली सोया चाप फैक्ट्री
टीम ने एक मौजरेला पनीर बनाने वाली फैक्ट्री की भी जांच की, जहां खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए मौजरेला पनीर और घी के सैंपल लिए गए। सबसे गंभीर उल्लंघन लोहारा इलाके में एक सोया चाप बनाने वाली फैक्ट्री में सामने आया।