Sunday, 26 October 2025
पंजाब
Punjab: जालंधर में बनी पैरासिटामाल समेत पंजाब की 112 दवाईयों पर लगा प्रतिबंध, जाने वजह
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab: पंजाब सरकार ने राज्य में 112 दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसमें जालंधर में निर्मिल पैरासिटामाल समेत कई दवाइयां शामिल हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की ओर से इन दवाओं को घटिया दवा घोषित किया गया है।
पंजाब के स्वास्थ्य विभाग ने इन दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री
डॉ बलबीर सिंह (Balbir Singh)
की तरफ से इस संबंधी लिखित ऑर्डर जारी किए गए।
[caption id="attachment_80045" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Health and Family Welfare Minister Dr. Balbir Singh[/caption]
medicine News[/caption]
Punjab Health and Family Welfare Minister Dr. Balbir Singh[/caption]
सेहत मंत्री जारी किया आदेश
सेहत मंत्री बलबीर सिंह ने आदेश में साफ किया है कि सूची में दी गई दवाओं का किसी भी मरीज पर इस्तेमाल न करें। अगर इनमें से कोई भी दवा किसी भी दवा की दुकान पर बेची जा रही है, तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। आपका स्वास्थ्य पंजाब सरकार की प्राथमिकता है।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
इन दवाओं का उपयोग दिल, कैंसर, मधुमेह, हाई बीपी, दमा, संक्रमण, दर्द, सूजन, एनीमिया और मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है। कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने 8 दवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। इनमें कोल्ड्रिफ कफ सिरप भी शामिल था, जिसके इस्तेमाल से मध्यप्रदेश में 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी। [caption id="attachment_90166" align="aligncenter" width="1200"]
medicine News[/caption]
52 लैब्स में हुई दवाओं की जांच
सितंबर 2025 में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर की केंद्रीय और राज्य स्तरीय लैब्स में 52 दवाएं केंद्र और 60 दवाएं राज्यों के स्तर पर मानकों पर खरी नहीं उतरीं। सबसे अधिक 49 दवाएं हिमाचल प्रदेश, 16 गुजरात, 12 उत्तराखंड, 11 पंजाब, 6 मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों से संबंधित हैं। पंजाब में निर्मित जिन 11 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनकी सैंपलिंग के बाद संबंधित फार्मा कंपनियों को नोटिस जारी कर दिया गया है। इन दवाओं से संबंधित बैच भी बाजार से हटाने की प्रक्रिया तेज की गई है। इसमें जालंधर की भी एक कंपनी शामिल है।इन दवाईयों पर लगा प्रतिबंधित