Thursday, 15 January 2026
पंजाब
Punjab: पंजाब से 40 किलो हेरोइन की खेप बरामद, चार काबू
डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर।
Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने नारकोटिक तस्करी मॉड्यूल के चार संचालकों को 40 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार करके इसका पर्दाफाश किया है।
यह जानकारी आज यहां डायरेक्टर जनरल ऑफ पंजाब पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। इन पकड़े गये व्यक्तियों की पहचान नरिंदर सिंह उर्फ नन्नी, सूरज, जैकब मसीह और अजय कुमार उर्फ रवि, सभी निवासी कोट ईसे खां, मोगा के रूप में हुई है।
[caption id="attachment_3834" align="aligncenter" width="800"]
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]
FIR[/caption]
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav[/caption]
हेरोइन की बड़ी खेप राज्य भर में की जानी थी सप्लाई
हेरोइन बरामद करने के अलावा पुलिस ( Police ) टीमों ने नशों की खेप ले जाने के लिए इस्तेमाल की जा रही कारें टोयोटा कोरोला एल्टिस (रजिस्ट्रेशन नंबर पी.बी.03ए.के.1810) और बी.एम.डब्ल्यू. (रजिस्ट्रेशन नंबर यू.पी.14 सी.जे.4646) को भी अपने कब्जे में ले लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार मुलजिमों ने हेरोइन की बड़ी खेप अपने हैंडलर, जो नशा तस्कर है, के निर्देशों पर पंजाब में विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करने के लिए प्राप्त की थी।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
जानकारी के अनुसार सी.आई. अमृतसर को विशेष सूचना मिली थी कि एक नामी नशा तस्कर, जो भगौड़ा भी है, अपने साथियों की मदद से नशा तस्करी नेटवर्क चला रहा था और उसके निर्देशों पर उसके साथी हेरोइन की बड़ी खेप प्राप्त करने के लिए अमृतसर आए थे। [caption id="attachment_75610" align="aligncenter" width="1200"]
FIR[/caption]