ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 26 November 2026

Holiday News: पंजाब में 28 नवंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान, इन शहरों में बंद रहेंगे दफ्तर, जाने वजह

Holiday News: पंजाब में 28 नवंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान, इन शहरों में बंद रहेंगे दफ्तर, जाने वजह

डेली संवाद, चंडीगढ़। Holiday News: पंजाब में नगर निकाय चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार ने 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को तीन नगर निकाय क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी पटियाला नगर निगम, बाघापुराना नगर परिषद और धर्मकोट नगर परिषद में होने वाले आम चुनाव और उपचुनाव के मद्देनजर घोषित की गई है।

पंजाब सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मतदान वाले दिन इन क्षेत्रों में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

इन वार्डों में लागू रहेगा अवकाश

सरकार की ओर से घोषित छुट्टी निम्नलिखित नगर निकाय क्षेत्रों में लागू होगी:

  • पटियाला नगर निगम: 30 वार्ड

  • बाघापुराना नगर परिषद: 15 वार्ड

  • धर्मकोट नगर परिषद: 7 वार्ड

इन तीनों नगर निकाय क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सरकारी कार्यालयों में 28 नवंबर को नियमित कामकाज बंद रहेगा, ताकि मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।

सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगी स्पेशल छुट्टी

पंजाब सरकार ने उन कर्मचारियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की है, जो इन तीनों नगर निकाय क्षेत्रों के मतदाता हैं, लेकिन उनकी ड्यूटी किसी अन्य सरकारी कार्यालय, बोर्ड, कॉर्पोरेशन या शैक्षणिक संस्थान में है।

यह भी पढ़ें: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रा से रेप! गुस्साए छात्रों ने किया जमकर हंगामा, आगजनी

ऐसे कर्मचारियों को भी 28 नवंबर को मतदान करने के लिए विशेष अवकाश दिया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को अपना वोटर कार्ड दिखाना होगा। संबंधित विभाग के अधिकारी उन्हें स्पेशल लीव प्रदान करेंगे।

नियमित छुट्टियों में नहीं कटेगी स्पेशल लीव

सरकार के आदेश के मुताबिक, मतदान के लिए दी जाने वाली यह विशेष छुट्टी कर्मचारियों के नियमित अवकाश खाते से नहीं काटी जाएगी।

इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी कर्मचारी भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें। पंजाब सरकार के इस फैसले से पटियाला, बाघापुराना और धर्मकोट के मतदाताओं को मतदान के दिन सुविधा मिलेगी।