ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 19 March 2026

Punjab News: प्रशासन से राजनीति तक, पूर्व IAS ने थामा अकाली दल का दामन

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केजेएस चीमा ने आज औपचारिक रूप से शिरोमणि अकाली दल (SAD) का दामन थाम लिया। पार्टी की ओर से आयोजित विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें सिरोपा भेंट कर पार्टी में शामिल किया। इस मौके पर सुखबीर बादल ने कहा कि केजेएस चीमा का प्रशासनिक करियर बेहद प्रभावशाली रहा है और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्होंने बताया कि चीमा ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई बड़े नेताओं के साथ काम किया है, जिससे उनका अनुभव पार्टी के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। [caption id="attachment_105440" align="aligncenter" width="1200"] Punjab IAS Officer KJS Cheema Joins SAD Punjab IAS Officer KJS Cheema Joins SAD[/caption] केजेएस चीमा को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के करीबी अधिकारियों में गिना जाता रहा है। उन्होंने लंबे समय तक उनके साथ काम करते हुए प्रशासनिक क्षेत्र में अहम योगदान दिया। इसके अलावा, उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के साथ भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सुखबीर बादल ने विश्वास जताया कि चीमा के पार्टी में शामिल होने से शिरोमणि अकाली दल को नई मजबूती मिलेगी और उनके अनुभव से नीति-निर्धारण में भी लाभ मिलेगा।