Wednesday, 01 October 2025
पंजाब
Punjab: पंजाब में IAS अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार, जालंधर के कई अधिकारियों के तबादले, पढ़ें Transfer List
डेली संवाद, चंडीगढ़/जालंधर।
Punjab Transfers Posting News Update: पंजाब में वरिष्ठ आईएएस (IAS) अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार मिला है। इसके साथ ही जालंधर (Jalandhar) में कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले हो गए। स्थानीय निकाय विभाग के एडिशनल चीफ सैक्रेटरी (ACS) का प्रभार अब प्रियांक भारती (Priyank Bharti IAS) के पास है। विभाग के एडिशनल चीफ सैक्रेटरी तेजवीर सिंह (Tejvir Singh IAS) अवकाश पर चले गए हैं।
पंजाब
(Punjab)
सरकार ने स्थानीय निकाय विभाग के एडिशनल चीफ सैक्रेटरी (ACS) का अतिरिक्त कार्यभार प्रियांक भारती को सौंपा है। तेजवीर सिंह कुछ दिन की छुट्टी पर है। वहीं, जालंधर में सरकार के आदेश के बाद बड़े पैमाने पर तबादले हुए। इन तबादलों में अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल है। इनमें से कई कुछ साल से एक ही कुर्सी पर चिपके थे।
[caption id="attachment_87654" align="aligncenter" width="1200"]
Tejvir Singh and Priyank Bharti IAS Punjab[/caption]
DC Himanshu Aggarwal[/caption]
डिप्टी कमिश्नर ने की उच्चस्तरीय बैठक[/caption]
Tejvir Singh and Priyank Bharti IAS Punjab[/caption]
डीसी ने लिया बड़ा फैसला
जालंधर (Jalandhar) के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल (Himanshu Aggarwal IAS) ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व पंजाब द्वारा जारी आदेश की पालना करते हुए जिले में पिछले लंबे समय से रजिस्ट्रेशन क्लर्क (आरसी) की पोस्ट पर तैनात रहते आ रहे 29 जूनियर सहायकों व क्लर्कों के तबादले व नियुक्ति के आदेश जारी किए है। डीसी ने आदेश में स्पष्ट किया है कि जिन कर्मचारियों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन क्लर्क की परीक्षा पास नहीं की है, उन्हें आगामी 6 महीनों के भीतर परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने राज्य भर की तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की कवायद में ही लंबे समय से तैनात होते आ रहे सभी रजिस्ट्रेशन क्लर्कों के तबादले करने के आदेश जारी किए थे। ताकि कालोनाइजरों, अर्जीनवीस व अन्य लोगों के आरसी के साथ सांठगांठ व नेक्सस को तोड़ा जा सके। इसी के तहत डीसी ने जिला से संबंधित 29 कर्मचारियों से आरसी का कार्यभार वापस लेकर उन्हें अन्य प्रशासनिक विभागों में तैनात कर दिया है।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
डिप्टी कमिश्नर ने एक अन्य आदेश जारी करते हुए जिला की तहसीलों व सब तहसीलों में तैनात 40 सेवादारों के तबादले करके उनकी नए स्थानों पर नियुक्ति की है। इसका मकसद साफ है कि तहसील में करप्शन को खत्म करना है। जिसे लेकर ये तबादले किए गए हैं। [caption id="attachment_75034" align="aligncenter" width="1200"]
DC Himanshu Aggarwal[/caption]
इनका हुआ तबादला
निखिल क्लर्क को रजिस्ट्रेशन क्लर्क सब रजिस्टार जालंधर-से नजारत शाखा, इंदरपाल सिंह, क्लर्क को नज़रात शाखा से रजिस्ट्री क्लर्क जालंधर-1, जतिंदर सिंह, जूनियर सहायक को रजिस्ट्रेशन क्लर्क सब रजिस्टार जालंधर-1 से रीडर टू तहसीलदार जालंधर-1, पवन शर्मा क्लर्क को रीडर टू तहसीलदार-1 से रजिस्ट्रेशन क्लर्क सब रजिस्टार जालंधर-1, अरुण शर्मा को आर.आई.ए. शाखा से रजिस्ट्रेशन क्लर्क सब रजिस्टार जालंधर-2 में लगाया गया है। अमरीक चंद जूनियर सहायक को रजिस्ट्रेशन क्लर्क सब रजिस्टार जालंधर-2 से आर.आई.ए. शाखा, दीपिका शर्मा को रजिस्ट्रेशन क्लर्क सब रजिस्टार जालंधर-2 से असला शाखा, रणवीर सिद्धू जूनियर सहायक को असला शाखा से फुटकल-2 शाखा, अरुण भटेज़ा क्लर्क को फुटकल-2 शाखा से रजिस्ट्रेशन क्लर्क सब रजिस्टार जालंधर-2, सतबीर कौर क्लर्क को दफ्तर तहसीलदार नकोदर से रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर एस.डी.एम. शाहकोट में तैनात किया गया है।जिस्ट्रेशन क्लर्क सब रजिस्टार शाहकोट
परमिंदर सिंह जूनियर सहायक को रजिस्ट्रेशन क्लर्क सब रजिस्टार शाहकोट से दफ्तर एस.डी.एम. शाहकोट, अभिषेक सिंगला क्लर्क को दफ्तर एस.डी.एम. शाहकोट से दफ्तर एस.डी.एम. फिल्लौर, जसवंत राय जूनियर सहायक को रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर सब रजिस्टार फिल्लौर से दफ्तर एस.डी.एम. फिल्लौर, मुकेश कुमार क्लर्क को दफ्तर एस.डी.एम. फिल्लौर से रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर सब रजिस्टार फिल्लौर लगाया गया है। उमंग शर्मा जूनियर सहायक को रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर जॉइंट सब रजिस्टार करतारपुर से डी.आर.ए. (एम.एंड.टी.) शाखा, सुमिंदर कौर क्लर्क को डी.आर.ए. (एम.एंड.टी.) शाखा से विकास शाखा, वरुण कुमार क्लर्क को विकास शाखा से रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर जॉइंट सब रजिस्टार करतारपुर, वरिंदर शर्मा जूनियर सहायक को रजिस्ट्रेशन क्लर्क दफ्तर जॉइंट सब रजिस्टार गोराया से दफ्तर तहसीलदार फिल्लौर में लगाया गया है। [caption id="attachment_80354" align="aligncenter" width="1200"]
डिप्टी कमिश्नर ने की उच्चस्तरीय बैठक[/caption]