Friday, 01 May 2026
पंजाब
Punjab: ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट होकर पंजाब लौटे 11 लोग ‘डंकी रूट’ का करेंगे पर्दाफाश, पूछताछ में जुटी पुलिस, बड़े ट्रैवल एजैंट रडार पर
डेली संवाद, जालंधर/चंडीगढ़/मेलबर्न।
Punjab Illegal Immigration Australia Deportees News: पंजाब में अवैध ट्रैवल नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट होकर लौटे युवाओं से पूछताछ के जरिए पुलिस अब बड़े एजेंट गिरोहों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से लौटे 15 भारतीयों में से 11 पंजाब के बताए जा रहे हैं, जिनसे गहन पूछताछ जारी है।
पंजाब
(Punjab)
की जांच एजेंसियों का मुख्य फोकस इस बात पर है कि ये युवक किन ट्रैवल एजेंटों के संपर्क में आए, किस रूट के जरिए विदेश पहुंचे और इस पूरे नेटवर्क में किन-किन राज्यों व देशों की भूमिका रही। पुलिस सभी डिपोर्टेड लोगों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है ताकि उनके बयानों के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा सकें।
[caption id="attachment_109125" align="aligncenter" width="1200"]
deported-from-australia[/caption]
deported-from-australia[/caption]
अवैध ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस (Punjab Police) पहले ही सक्रिय है। पुलिस ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया था, जिसका नेतृत्व प्रवीण सिन्हा कर रहे थे। डिपोर्टेड लोगों के बयानों के आधार पर 15 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।
deported-from-australia[/caption]
डंकी रूट की जांच
सूत्रों के अनुसार, जांच में खास ध्यान डंकी रूट पर है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इन युवाओं ने फर्जी दस्तावेज, नकली वीजा या मल्टी-कंट्री ट्रांजिट का सहारा लिया था। कई मामलों में एक ही नेटवर्क अलग-अलग नामों से काम करता है, जिससे जांच और जटिल हो जाती है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
पुलिस को शक है कि यह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय गिरोह हो सकता है, जो युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये वसूलता है। जांच में पेमेंट मोड, एजेंटों की पहचान और यात्रा के हर चरण की जानकारी जुटाई जा रही है।अमेरिका से भी किए थे डिपोर्ट
इससे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी पिछले साल 300 से ज्यादा भारतीयों को डिपोर्ट किया था, जिनमें 126 से अधिक पंजाब के निवासी थे। इनमें से अधिकांश ने भी इसी अवैध “डंकी रूट” का इस्तेमाल किया था। इसमें जालंधर के कुछ बड़े ट्रैवल एजैंट शामिल थे। यही नहीं, कई एजैंटों के खिलाफ कार्ऱवाई हुई। यहां तक की ED की भी छापेमारी हुई थी। [caption id="attachment_109124" align="aligncenter" width="1200"]
deported-from-australia[/caption]
अवैध ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस (Punjab Police) पहले ही सक्रिय है। पुलिस ने एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया था, जिसका नेतृत्व प्रवीण सिन्हा कर रहे थे। डिपोर्टेड लोगों के बयानों के आधार पर 15 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।