Thursday, 26 March 2026
पंजाब
Punjab News: पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है- संजीव अरोड़ा
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने आज सराभा नगर में एक नुक्कड़ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार का चार साल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।
जन सभा को संबोधित करते हुए संजीव अरोड़ा (Sanjeev Arora) ने कहा कि पंजाब तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और जल्द ही “रंगला पंजाब” बन जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य ने पिछले चार वर्षों में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है, जिसकी पहले कभी कल्पना भी नहीं की गई थी और न ही पिछले 70 वर्षों में ऐसा हुआ।
Sanjeev Arora[/caption]
पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ
कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि भारत सरकार द्वारा पंजाब (Punjab) को सड़क सुरक्षा, शिक्षा और कारोबार करने में आसानी के क्षेत्रों में नंबर एक राज्य का दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब के इतिहास में पहली बार हुआ है जब राज्य को इन प्रमुख क्षेत्रों में ऐसी मान्यता मिली है। उन्होंने आगे कहा कि आज पूरे देश में चर्चा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के असाधारण प्रयासों के कारण पंजाब किस तरह देश का नंबर एक राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
संज़ीव अरोड़ा ने कहा कि पिछले चार वर्षों से पंजाब के हर घर को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है। उन्होंने बताया कि 75 प्रतिशत किसानों को सुबह के समय निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल रही है, जिसे आगामी धान (झोना) सीजन के दौरान बढ़ाकर 95 प्रतिशत कर दिया जाएगा। [caption id="attachment_92473" align="aligncenter" width="1200"]
Sanjeev Arora[/caption]