Thursday, 09 April 2026
पंजाब
Punjab News: ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति गिरफ्तार; 5 हैंड ग्रेनेड, IED सामग्री बरामद
डेली संवाद, चंडीगढ़/गुरदासपुर।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता में, अमृतसर ग्रामीण, गुरदासपुर और काउंटर इंटेलिजेंस विंग के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान में आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) आतंकी मॉड्यूल के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
यह जानकारी
पंजाब (Punjab)
के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान आकाश मसीह और जबलौन के रूप में हुई है, जो दोनों जिला गुरदासपुर के थाना घुमान कलां के गांव दुल्ला नंगल के निवासी हैं। दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है।
[caption id="attachment_8680" align="aligncenter" width="800"]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]
DGP Gaurav Yadav Punjab[/caption]