Sunday, 08 February 2026
पंजाब
Punjab: पंजाब के कई इलाकों में कल बिजली कटौती, 8 घंटे तक पावर सप्लाई रहेगी बंद, जाने वजह
डेली संवाद, श्री कीरतपुर साहिब (बाली)।
Punjab Power Cut Alert News: पंजाब के कीरतपुर साहिब क्षेत्र में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाली है। पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की ओर से आवश्यक मुरम्मत कार्य के चलते कई गांवों में निर्धारित समय के लिए बिजली कट लगाए जाने की सूचना जारी की गई है। इस संबंध में सब-डिवीजन कार्यालय कीरतपुर साहिब के जूनियर इंजीनियर सुच्चा सिंह ने जानकारी दी है।
जूनियर इंजीनियर सुच्चा सिंह ने बताया कि आज 9 फरवरी, सोमवार को 132 के.वी. सब-स्टेशन नक्कियां से संचालित होने वाले 11 के.वी. फीडर कोटला, गज्जपुर, कीरतपुर साहिब, मोड़ा और पहाड़पुर की आवश्यक तकनीकी मुरम्मत की जानी है। इस कारण इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मुरम्मत कार्य बिजली आपूर्ति को सुरक्षित और बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
[caption id="attachment_81304" align="aligncenter" width="1200"]
Power Comm[/caption]
Electricity[/caption]
Power Comm[/caption]
इस समय बिजली कट
पंजाब (Punjab) के बिजली विभाग के अनुसार, इस दौरान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित गांवों और क्षेत्रों में बिजली सप्लाई ठप रहेगी। जिन गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी, उनमें गज्जपुर, कीरतपुर साहिब, मोड़ा, पहाड़पुर, समलाह, कलरबास, रायपुर साहनी, मस्सेवाल, देहणी, चंदपुर, झिंझड़ी, ठोड़ा माजरा, मिंडवां, हरिवाल, महिंदली खुर्द, चीकणा, दबूड़, लखेड़, मझेड़, साहपुर और बड्डल सहित अन्य आसपास के गांव शामिल हैं।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
बिजली विभाग ने इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान बिजली कट को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें। खास तौर पर व्यापारियों, दुकानदारों, उद्योगों और किसानों से सहयोग की अपील की गई है ताकि मुरम्मत कार्य को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। [caption id="attachment_60525" align="aligncenter" width="800"]
Electricity[/caption]