Friday, 20 March 2026
पंजाब
Punjab News: चैत्र नवरात्र पर अनोखा लंगर, श्रद्धालु दरबार पर चढ़ाते शराब और पीते
डेली संवाद, कोटकपूरा।
Punjab News: पंजाब के कोटकपूरा (
Kotkapura
) में चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) के अवसर पर बाबा काला महर के यादगार मेले में शराब का लंगर देखने को मिला। गांव मरहाना में आयोजित इस मेले में श्रद्धालु बाबा की दरगाह पर शराब चढ़ाने और प्रसाद के रूप में शराब पीने के लिए पहुंचते हैं। दरबार के बाहर बेंच लगाकर देसी और अंग्रेजी शराब की बोतलें सजाई गईं, और श्रद्धालु इन्हें टेबल पर ही पैग बनाकर पीते और दूसरों को भी पिलाते नजर आए।
श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा काला महर के प्रति अटूट श्रद्धा के कारण शराब चढ़ाई जाती है और इसे लंगर के रूप में साझा किया जाता है। श्रद्धालु अपनी मान्यता के अनुसार देसी या ब्रांडेड शराब चढ़ाते हैं। कुछ लोग इसे घर ले जाते हैं तो कुछ वहीं बैठकर पीते हैं। यह परंपरा बाबा की मान्यता और उनके प्रति विश्वास का प्रतीक मानी जाती है।
[caption id="attachment_104390" align="aligncenter" width="1200"]
Wine[/caption]
Wine[/caption]