Wednesday, 13 August 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब के श्रम विभाग ने कल्याणकारी योजनाओं को किया और सरल
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब के श्रम मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद (
Tarunpreet Singh Sond
) ने कहा है कि राज्य सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं को सरल और अधिक सुलभ बना दिया है, ताकि श्रमिक वर्ग को उनका लाभ तेज़ी और सुविधा के साथ मिल सके।
Tarunpreet Singh Saund[/caption]
सरकार 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती
सौंद ने बताया कि पंजाब बिल्डिंग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की ‘शगुन योजना’ के अंतर्गत अब तहसीलदार द्वारा जारी विवाह प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। अब केवल धार्मिक स्थल पर हुए विवाह की तस्वीर और दोनों परिवारों द्वारा दिया गया स्व-घोषणा पत्र पर्याप्त होगा। इस योजना के तहत सरकार 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है।यह भी पढ़ें: थाईलैंड घूमने के लिए नहीं है वीजा की जरूरत, बैग और पासपोर्ट उठाइए और घूम आइए
इसी तरह, प्रसव लाभ के लिए अब बच्चे का आधार कार्ड लाने की शर्त हटा दी गई है। केवल जन्म प्रमाण पत्र जमा कराने पर महिला निर्माण श्रमिकों को 21,000 रुपये और पुरुष श्रमिकों को 5,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। [caption id="attachment_80920" align="aligncenter" width="1200"]
Tarunpreet Singh Saund[/caption]