ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 20 May 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Punjab Weather Update
Punjab Weather Update
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी की लहर जारी है। मंगलवार को दिल्ली में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भारतीय मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के लिए दिल्ली में ऑरेंज हीट वेव की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ( IMD ) ने इस सप्ताह उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के बड़े हिस्सों में लू चलने की भविष्यवाणी की है। सोमवार को कई स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में सोमवार से 24 मई तक लू चलने की संभावना है। [caption id="attachment_74356" align="aligncenter" width="1200"] Weather Update Weather Update[/caption]

लू की स्थिति और बिगड़ने की संभावना

सोमवार को पंजाब के बठिंडा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। इस सप्ताह पंजाब और हरियाणा में लू की स्थिति और बिगड़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, आने वाले दिनों में दक्षिण और पश्चिम पंजाब और हरियाणा के बड़े हिस्सों में भीषण लू चलने की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।