Tuesday, 23 September 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में देश की पहली AI आधारित स्क्रीनिंग की शुरुआत
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुरूप, एहतियाती स्वास्थ्य सेवाओं को और मज़बूत करने की दिशा में ऐतिहासिक क़दम उठाते हुए, पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह (
Dr. Balbir Singh
) ने आज स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और दृष्टि दोष का समय रहते पता लगाने के लिए देश की पहली कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) समर्थ स्क्रीनिंग डिवाइस लॉन्च की।
[caption id="attachment_80045" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Health and Family Welfare Minister Dr Balbir Singh[/caption]
Eye Care tips[/caption]
Punjab Health and Family Welfare Minister Dr Balbir Singh[/caption]
AI पावर्ड डिवाइस लाई गई
यह पहल, जिसे ए.सी.टी. ग्रांट्स के सहयोग से लागू किया गया है, के तहत पंजाब के आठ ज़िलों में पोर्टेबल, रेडिएशन-रहित और AI पावर्ड डिवाइस लाई गई हैं। इनमें स्तन कैंसर की जाँच के लिए निरामई कंपनी की “थर्मलाइटिक्स”, सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए पैरीविंकल कंपनी का “स्मार्ट स्कोप” और दृष्टि परीक्षण हेतु फोर्स हेल्थ का “पोर्टेबल ऑटो-रिफ्रैक्टोमीटर” शामिल हैं। इस अवसर पर सभी उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया।यह भी पढ़ें: अमेरिका में अवैध आप्रवासियों के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी, ट्रंप ने की बड़ी घोषणा
स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ, सटीक और किफायती बनाने के इस ऐतिहासिक क़दम को रेखांकित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि समय रहते निदान और उपचार बेहद अहम हैं। रोग की रोकथाम और जल्द पता लगाना ही प्रभावी स्वास्थ्य सेवाओं की नींव है। इन आधुनिक उपकरणों के माध्यम से स्क्रीनिंग अब जनता की पहुँच तक लाई जा रही है, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में, ताकि बीमारी संबंधी डर, खर्च और उपलब्धता जैसी बाधाओं को दूर किया जा सके। यह पहल न केवल लोगों की क़ीमती जिंदगियाँ बचाएगी बल्कि पंजाब को AI संचालित जनस्वास्थ्य नवाचार में अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित करेगी। [caption id="attachment_72520" align="aligncenter" width="800"]
Eye Care tips[/caption]