Friday, 29 May 2026
पंजाब
Punjab: पंजाब में नगर निगमों और नगर कौंसिल चुनाव के नतीजे आने शुरू, आजाद उम्मीदवार से जीत का खाता खुला
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Local Body Election Result 2026 Live: पंजाब में नगर निगमों, नगर कौंसिल के चुनाव के नतीजे आज दोपहर तक आ जाएंगे। इसके लिए मतगणना शुरू हो गई है। प्रदेश में आज सुबह 8 बजे से ही मतगणना शुरू हो गई। इस बार चुनाव आयोग ने लोगों को घर बैठे ऑनलाइन रिजल्ट देखने की सुविधा दी है। आयोग की वेबसाइट पर वार्ड और जिलेवार परिणाम अपडेट किए जा रहे हैं।
पंजाब (Punjab) में 115 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी के साथ भारी पुलिस बल तैनात है। काउंटिंग सेंटरों के बाहर राजनीतिक दलों के समर्थकों और उम्मीदवारों की हलचल तेज है।
दोपहर तक रिजल्ट आ जाएंगे
चुनाव आयोग के अनुसार, एक राउंड में एक वार्ड के वोटों की गिनती पूरी की जाएगी। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने उम्मीद जताई है कि दोपहर 12 बजे तक नगर निगमों, नगर कौंसिल और नगर पंचायतों के अधिकतर नतीजे सामने आ जाएंगे। हर काउंटिंग सेंटर पर 10 से 14 टेबल लगाई गई हैं।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
आयोग का अनुमान है कि दोपहर तक अधिकांश निकायों की तस्वीर साफ हो जाएगी। 26 मई को हुए मतदान में इस बार वोटिंग प्रतिशत पिछले चुनावों के मुकाबले कम दर्ज किया गया था। वोटिंग के दौरान सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और कांग्रेसी उम्मीदवारों के बीच झड़पें भी हुईं।आने लगे परिणाम
- कपूरथला नगर निगम के वार्ड नंबर एक से कांग्रेस के दीपक सालवन जीते।
- भवानीगढ़ के वार्ड नंबर छह से भी कांग्रेस उम्मीदवार जीते। यहां कुल 15 वार्ड हैं।
- संगरूर के भवानीगढ़ नगर कौंसिल के वार्ड नंबर एक में कांग्रेस और दो में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार चुनाव जीते।
- बठिंडा के कोटफत्ता के वार्ड नंबर 3 से आजाद उम्मीदवार सुखदीप कौर 288 वोट से जीत हासिल की।