ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 13 September 2026

Punjab News: लुधियाना में पार्क के बाहर एनकाउंटर, चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 गैंगस्टरों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Punjab News: लुधियाना में पार्क के बाहर एनकाउंटर, चली ताबड़तोड़ गोलियां, 2 गैंगस्टरों की मौत, इलाके में मचा हड़कंप

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना में रविवार दोपहर एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। आत्मा पार्क के बाहर हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को मार गिराने का दावा किया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 3 बजे AGTF की टीम आत्मा पार्क के बाहर पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में AGTF की ओर से भी फायरिंग की गई।

दोनों तरफ से चली करीब 25 गोलियां

मुठभेड़ के दौरान दोनों पक्षों की ओर से करीब 25 राउंड फायरिंग होने की जानकारी सामने आई है। इलाके में गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: जालंधर कैंट हलके में कट गई अवैध कालोनी, डिप्टी मेयर बोले- कालोनाइजर पर FIR दर्ज होगी

मुठभेड़ के बाद पुलिस की फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा जल्द ही मीडिया के सामने मुठभेड़ को लेकर विस्तृत जानकारी दे सकते हैं।

कौन थे दोनों गैंगस्टर?

फिलहाल पुलिस की ओर से मारे गए दोनों आरोपियों की पहचान और उनके आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। पुलिस जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि दोनों गैंगस्टर किस गैंग से जुड़े थे और उनके खिलाफ पहले से कितने मामले दर्ज थे।

फिलहाल इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस की टीमें घटनास्थल से जुड़े CCTV फुटेज समेत अन्य सबूतों की जांच कर रही हैं।