Wednesday, 03 December 2025
पंजाब
Punjab: सरकार की बड़ी कार्रवाई, बाठ कैसल को किया सील, FIR भी दर्ज
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab Ludhiana Bath Castle Marriage Palace Sealed: बाठ कैसल को सील कर दिया गया है। इसके अलावा प्रबंधकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पंजाब के लुधियाना में पक्खोवाल रोड स्थित बाथ कैसल मैरिज पैलेस में तीन दिन पहले हुई फायरिंग की वारदात ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। इस पर अब बड़ा एक्शन लिया गया है।
पंजाब
(Punjab)
के लुधियाना (Ludhiana) में हुई इस फायरिंग में अंकुर लुधियाना और शुभम मोटा के गुर्गों के बीच हुई इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों की पहचान हौजरी कारोबारी वासु और जालंधर निवासी नीरू के रूप में हुई है। घटना के बाद से ही पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है।
[caption id="attachment_95506" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Ludhiana Bath Castle Marriage Palace Sealed Two Groups Firing Case[/caption]
Punjab Ludhiana Bath Castle Marriage Palace Sealed Two Groups Firing Case[/caption]
Police Raid[/caption]
Punjab Ludhiana Bath Castle Marriage Palace Sealed Two Groups Firing Case[/caption]
मुख्य आरोपी शुभम मोटा अब भी फरार
लुधियाना पुलिस (Ludhiana Police) ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा कारणों से आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। फिलहाल पुलिस टीम इस केस में फरार कुछ आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना के मुख्य आरोपी कुख्यात शुभम अरोड़ा उर्फ शुभम मोटा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। कई संभावित ठिकानों पर रेड की जा चुकी है, लेकिन पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली। शुभम के फरार होने के बाद पुलिस ने उसके माता-पिता पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन पर अपने बेटे को शरण देने और पुलिस कार्रवाई से बचाने में मदद करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है।मैरिज पैलेस पर सख्त कार्रवाई
फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने बाठ कैसल (Bath Castle) मैरिज पैलेस पर कड़ा एक्शन लिया है। पैलेस को सील कर दिया गया है और उसके संचालन परमिट को रद्द करने की सिफारिश की गई है। अधिकारियों ने बताया कि अब इस मैरिज पैलेस में सिर्फ सरकारी कार्यक्रमों की ही अनुमति होगी, वह भी तब तक जब तक मालिक सभी नियमों का पालन करते हुए दोबारा परमिट हासिल नहीं कर लेता। इसके अलावा, पहले से बुक कुछ कार्यक्रमों को रद्द करना संभव नहीं था, इसलिए उन्हें सीमित अनुमति दी गई है। मालिक को नई बुकिंग स्वीकार करने से रोक दिया गया है। [caption id="attachment_95505" align="aligncenter" width="1200"]
Punjab Ludhiana Bath Castle Marriage Palace Sealed Two Groups Firing Case[/caption]
लाइसेंस रद्द होगा
पुलिस ने उन मेहमानों की भी पहचान की है जो प्रतिबंध के बावजूद लाइसेंसी हथियार लेकर मैरिज पैलेस पहुंचे थे। अधिकारियों के अनुसार ऐसे मेहमानों के हथियारों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। पुलिस ने कहा कि यह घटना सुरक्षा व्यवस्था और नियमों की खुली धज्जियां उड़ाने का नतीजा है।ठेकेदार वरिंदर कपूर पर भी मामला दर्ज
जांच के दौरान पुलिस ने वरिंदर कपूर पर भी कार्रवाई की है, जिसकी रिसेप्शन पार्टी रविवार को आयोजन होनी थी। घटना के बाद यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। कपूर फरार है और जांच में सहयोग नहीं कर रहा है।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल के डाक्टरों पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, AAP नेता से शिकायत
उस पर लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने जानते हुए भी प्रतिद्वंद्वी और आदतन अपराधियों को अपनी शादी में आमंत्रित किया, जिससे माहौल बिगड़ गया और गोलीबारी की नौबत आई।गोलीबारी में शामिल आरोपियों की पहचान गुप्त
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच को प्रभावित होने से रोकने के लिए गोलीबारी में शामिल आरोपियों के नाम गुप्त रखे गए हैं। थाना सदर में दर्ज एफआईआर में 12 आरोपी अज्ञात रखे गए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। [caption id="attachment_77590" align="aligncenter" width="1200"]
Police Raid[/caption]