Wednesday, 16 July 2025
पंजाब
Punjab News: पंजाब में BJP नेता ने वेब चैनल संचालक को ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो वायरल करने को मजबूर किया, FIR दर्ज
डेली संवाद, लुधियाना।
Punjab News: पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। खबर है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता गुरवीर सिंह गरचा (Gurvir Singh Garcha) के खिलाफ ब्लैकमेल और धमकी देने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि गरचा ने एक वेब चैनल संचालक को महिला पुलिसकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के अश्लील वीडियो वायरल करने के लिए मजबूर किया।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
लुधियाना
(Ludhana)
के वेब चैनल संचालक सुशील मचान ने बताया कि गरचा उसका दोस्त था और वे अक्सर पक्खोवाल रोड स्थित उसके फार्म हाउस पर मिलते थे। करीब दो साल पहले गरचा ने मचान को अपनी एयर गन से हवा में गोलियां चलाने के लिए मजबूर किया और उसका वीडियो बना लिया। अब वह उसी वीडियो का इस्तेमाल कर मचान को ब्लैकमेल कर रहा है।
[caption id="attachment_78432" align="aligncenter" width="1200"]
Gurvir Singh Garcha[/caption]
Blackmail[/caption]
Gurvir Singh Garcha[/caption]
अश्लील वीडियो वायरल करने का दबाव
सुशील मचान ने पुलिस को बताया कि गरचा ने दावा किया कि उसके पास महिला पुलिसकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो हैं। वह मचान पर दबाव बना रहा था कि वह अपने चैनल के जरिए ये वीडियो वायरल करे। जब मचान ने इनकार किया, तो गरचा ने उसे पुलिस केस में फंसाने और गैंगस्टरों से नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। इसके अलावा, उसने वीडियो डिलीट करने के बदले पैसे भी मांगे। मॉडल टाउन थाने में गरचा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 308 (2), 351 (2) और 351 (3) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। [caption id="attachment_78433" align="aligncenter" width="1200"]
Blackmail[/caption]