Wednesday, 28 October 2026
पंजाब
Punjab News: नगर निगम में विजिलेंस की रेड, रिश्वत लेते इंस्पैक्टर को रंगे हाथों किया काबू, दफ्तर में मचा हड़कंप
डेली संवाद, लुधियाना। Punjab Ludhiana News: लुधियाना नगर निगम के बी जोन कार्यालय में बुधवार दोपहर विजिलेंस टीम ने छापेमारी की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टीम ने ग्राउंड फ्लोर पर स्थित प्रॉपर्टी टैक्स शाखा के एक इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर पर प्रॉपर्टी टैक्स की सेटलमेंट करने के बदले रिश्वत लेने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, विजिलेंस टीम ने बी जोन कार्यालय में पहुंचकर प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में कार्रवाई शुरू की। टीम संबंधित इंस्पेक्टर के कैबिन में जांच कर रही है और वहां रखे दस्तावेजों तथा अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।
प्रॉपर्टी टैक्स सेटलमेंट के बदले रिश्वत लेने का आरोप
विजिलेंस की इस कार्रवाई के बाद कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच के जरिए कथित रिश्वतखोरी के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, मामला प्रॉपर्टी टैक्स की सेटलमेंट से जुड़ा हुआ है। हालांकि, अभी तक कथित रिश्वत की रकम और संबंधित प्रॉपर्टी के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: मैरिटन होटल को अवैध बताकर खाली करवाने वाले नगर निगम के अफसर हुए 'लाचार'
यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि मामले में इंस्पेक्टर के खिलाफ कौन-कौन सी कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। विजिलेंस की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विजिलेंस की जांच के बाद सामने आएंगे और तथ्य
फिलहाल विजिलेंस टीम कार्यालय में रिकॉर्ड की जांच कर रही है। मामले में आधिकारिक बयान, कथित रिश्वत की रकम और आगे की कानूनी कार्रवाई से जुड़ी जानकारी का इंतजार है।